कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी तलाश में जुटी पुलिस, दिल दहला देने वाली वारदात से कांप उठा गांव

The son of Kaliyug beat his father to death, he died during treatment, police is searching for the accused, the village was shaken by the heart-wrenching incident

कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी तलाश में जुटी पुलिस, दिल दहला देने वाली वारदात से कांप उठा गांव

धमतरी : धमतरी जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग पिता की मौत हो गई. मौत की वजह कोई हादसा या बीमारी नहीं बल्कि उसके ही बेटे की बेरहमी बनी. बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरी निवासी 68 साल के लक्ष्मु सोरी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात घर में पारिवारिक विवाद हुआ. जो इतना बढ़ा कि बेटा यशपाल सोरी जो शराब के नशे में था. अपने पिता पर टूट पड़ा. उसने लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई किया कि बुजुर्ग पिता अधमरा होकर बेहोश हो गए. नाजुक हालत में परिजनों ने लक्ष्मु सोरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन कई घंटों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई.
यह घटना बालोद जिले के पुरुर थाना अंतर्गत ग्राम चंदनबिरी की है जहां 68 साल के लक्ष्मु सोरी को उनके ही बेटे यशपाल सोरी ने शराब के नशे में बेरहमी से पीट दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी यशपाल का अपने पिता के साथ पहले भी विवाद होता रहा था और कई बार मारपीट भी हो चुकी थी. लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ा कि उसने लात-घूंसों से पिटाई कर पिता को अधमरा कर दिया.
नाजुक हालत में परिजनों ने बुजुर्ग को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिला अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं बालोद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
फिलहाल पुरुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस वारदात ने एक बार फिर इंसानियत और रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता की जान ले ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t