गायों को गाड़ी में भरकर बूचड़खाना ले जा रहे छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, इधर एक फरार आरोपी झारखंड से पकड़ाया

Three smugglers from Chhattisgarh who were taking cows to the slaughterhouse in a vehicle were arrested on charges of cow smuggling, while an absconding accused was caught from Jharkhand

गायों को गाड़ी में भरकर बूचड़खाना ले जा रहे छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, इधर एक फरार आरोपी झारखंड से पकड़ाया

गायों को गाड़ी में भरकर बूचड़खाना ले जा रहे छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर के तखतपुर पुलिस ने गांव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के मुताबिक गौ सेवक एक व्यक्ति ने पुलिस को खबर दी कि कुछ लोगों द्वारा मवेशियों को गाड़ी में भरकर सड़क मार्ग के रास्ते बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. जिस पर तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मौके से तीन लोगों को पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है. आरोपियों से तखतपुर पुलिस पूछताछ कर रही है कि उनके द्वारा गौ तस्करी का काम कब से किया जा रहा है और वह कहां इसे बेचा करते थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

एक फरार आरोपी झारखंड से पकड़ाया

बलरामपुर : लंबे समय से फरार गौ तस्करी के आरोपी को विजयनगर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक चौकी विजयनगर के ग्राम बगरा क्षेत्र में मवेशियों को बुचडख़ाना ले जाने पर चौकी विजयनगर में पशु परिरक्षण अधि कायम कर मामला जांच में लिया गया. घटना दिनांक को मौके पर मिले आरोपी विनोद रवि ग्राम बगरा, चौकी विजयनगर को तत्काल गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. लेकिन घटनास्थल से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. आरोपी जहूर ग्राम भीतरी थाना रामचंद्रपुर को 15 अप्रैल को विजयनगर पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई. घटना के बाद फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी. जिसे काफी मशक्कत के बाद झारखंड से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB