छत्तीसगढ़ में सड़क की बदहाली पर व्यापारियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, रोड पर गड्ढों के पानी में नहाकर जताया आक्रोश

Traders staged a unique protest against the poor condition of roads in Chhattisgarh, expressed their anger by bathing in the water from the potholes on the road

छत्तीसगढ़ में सड़क की बदहाली पर व्यापारियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, रोड पर गड्ढों के पानी में नहाकर जताया आक्रोश

कोरबा : छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र की सड़कें पिछले एक दशक से हालत खराब होने की वजह से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं. विशाल गड्ढे और जलभराव की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को चलना मुश्किल हो गया है. विकास नगर कुसमुंडा फोरलाइन में करीब 100 मीटर तक जलभराव रहता है. जिससे सड़क का इस्तेमाल करना खतरनाक और असुविधाजनक हो गया है
सड़क की इस खराब हालत के खिलाफ व्यापारियों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. व्यापारियों ने सड़क पर गड्ढों वाले स्थान पर बाल्टी मंगाकर उसमें पानी भरकर नहाने का प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन व्यापारियों की नाराजगी और उनकी समस्याओं को स्पष्ट रुप से सामने लाने का तरीका था.
व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि पिछले दो साल से यह समस्या बनी हुई है. सड़क खराब होने की वजह से व्यापार प्रभावित हुआ है और कॉलोनीवासियों की आवाजाही कठिन हो गई है. व्यापारियों ने इस प्रदर्शन के जरिए शासन-प्रशासन का ध्यान सड़क की तरफ खींचने की कोशिश की है.
कुसमुंडा मार्ग में फोरलेन निर्माण कार्य तो हुआ. लेकिन इमली छापर में ओवरब्रिज निर्माण में देरी और अड़चनें इस समस्या को और बढ़ा रही हैं. इसकी वजह से सड़क पर गड्ढों और जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है.
व्यापारी और नागरिक चाहते हैं कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करें. उनका कहना है कि अगर सड़क की हालत सुधारी नहीं गई तो व्यवसाय और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों प्रभावित होते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t