एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को किया किडनैप, हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़ा, आरोपी सतीश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
A young man madly in love kidnapped a girl, tied her hands and legs and left her in the jungle, accused Satish was arrested and sent to jail
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती अर्धनग्न हालात में पाई गई थी, साथ ही युवती के हाथ पैर को भी बांधा गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवाया. वही इस मामले को लेकर सायबर की मदद ली गई. जहां आरोपी पुलिस के हाथ आया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना किरन्दुल क्षेत्र के ग्राम पेरपा के जंगल में 20 जुलाई को एक पीड़िता को अर्धनग्न हालत में बांधकर छोड़कर भाग जाने की घटना सामने आई. इस मामले की जानकारी लगते ही अज्ञात आरोपी की पता तलाश शुरु कर दिया गया. वही पीड़िता घटना वाले दिन से ही कुछ नही बोल पा रही थी. इसके अलावा बारिश होने से सबूत भी मिट जाने की संभावना जताई जा रही थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल दंतेवाड़ा द्वारा हजारों नंबरों का मुआयना किया गया. जिसमें कुछ संदिग्ध मोबाईल नंबर धारकों से लगातार पूछताछ की जा रही थी.
जांच के दौरान सतीश कुमार मरकाम उम्र 21 साल निवासी ग्राम मुंडीपारा धुरली, थाना भांसी को पकड़ा गया और उससे पूछताछ किया गया. सतीश बार-बार अपना बयान को बदल रहा था, आरोपी पर पुलिस को शक होने के बाद जब उससे पूछताछ किया गया तो सतीष कुमार मरकाम ने बताया कि 2-3 साल पहले पीड़िता से जान पहचान हुई थी. तब से पीड़िता से एकतरफा प्यार करने के साथ ही उसे एक साल पहले शादी का प्रस्ताव भी रखा था. लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया था. इस बात से आरोपी के मन में पीड़िता से शादी करने की चाह लगातार बरकरार थी. साथ ही किसी और व्यक्ति से शादी न हो इस बात लेकर घटना दिन को पीड़िता के आने- जाने की रास्ते में सतीश झाड़ियों के बीच छिपकर पीड़िता का इंतजार कर रहा था. पीड़िता को अकेला आते देख सतीश ने उसके आंख में धूल डालकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया. साथ ही पीड़िता की बेईज्जती हो. इसके लिए उसे जंगल में अर्धनग्न कर बांधकर छोड़ दिया. आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से आरोपी को जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



