भालू के हमले से बाप-बेटे की मौत, दो की हालत नाजुक, वन विभाग की टीम और पत्रकार पर भी हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल
Father and son died due to bear attack, two are in critical condition, forest department team and journalist were also attacked, admitted in hospital, panic prevails in the area
कांकेर : कांकेर जिले में भालू का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. भालू ने चार लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो घायलों में वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं.मामला कांकेर वनमंडल के डोंगर कट्टा का है.
खेत में काम करने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ग्रामीण को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया.
इसकी खबर वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम मृतक बॉडी लेने जा रहे थे. इसी दौरान भालू ने फिर हमला किया। जिससे वनकर्मी घायल हो गए. जिसे फौरन इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. वहीं पत्रकार राजकुमार दुबे पर भी हमले की खबर है. घटना गांव से लगी पहाड़ी 500 मीटर ऊपर हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक शंकरलाल दर्रो और सुकलाल दर्रो रिश्ते में बाप-बेटे थे. डोगरकट्टा के चार ग्रामीण लकड़ी के लिए जंगल जा रहे थे. इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया। भालू इतना भयानक था कि दो लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और दोनों की मौत हो गई. वहीं दो ग्रामीण घायल हो गए. भालू के आतंक को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



