नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोंक पर लूट, मास्टरमाइंड समेत सभी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और 12.08 लाख के जेवरात बरामद

Masked criminals robbed a jewellery shop at gunpoint; the mastermind and all the criminals were arrested; the pistol and jewellery worth Rs 12.08 lakh were recovered.

नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोंक पर लूट, मास्टरमाइंड समेत सभी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और 12.08 लाख के जेवरात बरामद

सुकमा : सुकमा जिला पुलिस ने बुधवार देर रात दुर्गा ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल करते हुए सिर्फ 3 घंटे के भीतर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीन आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार करते हुए 12.08 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में दो नकाबपोश आरोपी पिस्टल का डर दिखाकर अंदर घुसे और जेवरात लूटने लगे. उन्होंने दुकान संचालक को धमकाया और हमला कर जेवरात छीन लिए. इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एक आरोपी को फौरन पकड़ लिया गया. जबकि दूसरा आरोपी हथियार समेत फरार हो गया.
पूरे ऑपरेशन को SP किरण चव्हाण ने व्यक्तिगत रुप से मॉनिटर किया. उनकी दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार पीछा कर तीनों आरोपियों को बेहद कम समय में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी किरण चव्हाण खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की डिटेल जानकारी ली. उन्होंने फौरन जिला सीमा को पूरी तरह सील करने, सभी एग्ज़िट रुट पर नाकाबंदी लगाने, विशेष टीम रवाना करने और वार रुम से लगातार मॉनिटरिंग करने जैसे निर्देश जारी किए.
जांच में खुलासा हुआ है कि लूट की योजना का मुख्य साजिशकर्ता गांजा तस्कर अंकित था. उसने वारदात को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश (भिंड) से अपने दो साथियों को बुलाया था और तीनों ने मिलकर लूट के लिए 3 दिन तक दूकान और दुकानदार की गतिविधियों की रेकी की.
लूट को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मध्यप्रदेश भागने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस द्वारा शहर और आसपास के इलाकों में की गई कड़ी नाकेबंदी के चलते तीनों को दबोच लिया गया.
वारदात में इस्तेमाल किए गए यह सभी सामान पुलिस द्वारा जब्त कर लिए गए हैं-
पिस्टल
चाकू
बाइक
मोबाइल
कैश
12.08 लाख रुपये के जेवर
गिरफ्तार आरोपी
कोमल सिंह उम्र 22 साल जिला भिंड, मध्यप्रदेश
आर्यन रैपुरिया उम्र 24 साल जिला भिंड, मध्यप्रदेश
अंकित राय उम्र 18 साल सुकमा, छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t