दर्दनाक सड़क हादसा, 7 बच्चों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में नाबालिग की मौत, एक गंभीर, परिवार में पसरा मातम

Tragic road accident: Tractor trolley carrying 7 children overturns, minor killed, one seriously injured, family mourns

दर्दनाक सड़क हादसा, 7 बच्चों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में नाबालिग की मौत, एक गंभीर, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ईंट खाली कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से एक नाबालिग की मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. यह हादसा मल्हार चौकी क्षेत्र के अकोला के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब सात नाबालिग सवार थे. बताया जा रहा है कि वाहन को लापरवाहीपूर्वक और यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए चलाया जा रहा था. इसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया.
हादसे की खबर मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t