दो ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मामा-भांजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 2 युवक गंभीर घायल, घंटों तक जाम रहा नेशनल हाइवे-43

Two trucks collided head-on, tragically killing an uncle and nephew, and seriously injuring two others, blocking National Highway 43 for hours.

दो ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मामा-भांजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 2 युवक गंभीर घायल, घंटों तक जाम रहा नेशनल हाइवे-43

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलपुर कोटमी गांव के पास शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे-43 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गई. दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में मामा-भांजा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद सड़क पर घंटों जाम लगा रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक टीएमटी सरिया लोड ट्रक नम्बर CG10BP 8290 अंबिकापुर से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रहा था. दूसरा ट्रक नम्बर HP 24 D 8850 सतना से गेहूं लेकर उड़ीसा की तरफ जा रहा था. कोटमी गांव के पास दोनों ट्रक आमने-सामने इतनी तेज रफ्तार में भिड़ गए कि दोनों गाडि़याँ आपस में बुरी तरह चिपक गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मुन्ना लाल यादव उम्र 42 साल ड्राइवर) और विपिन यादव उम्र 18 साल क्लीनर) की मौके पर ही मौत हो गई.
दोनों मामा-भांजा बताए जा रहे हैं और मऊगंज, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे. दूसरे ट्रक में सवार अनूप पटेल(उम्र 23 साल और अनूपम महारा उम्र 21 साल दोनों निवासी बभनी, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) गंभीर रुप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी और कटर की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया.
घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सूरजपुर भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है. हादसे के बाद नेशनल हाइवे-43 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और करीब दो घंटे बाद सड़क को फिर से चालू कराया वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नगर निरीक्षक विमलेश दुबे यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडेय अपने दल बल के साथ मौके पर सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t