छत्तीसगढ़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, बाहरी मानसिकता प्रदेश की अस्मिता को नहीं कुचल सकती -महेश स्वर्ण ने किया अमित बघेल का पुरजोर समर्थन

Insult to Chhattisgarhis is unacceptable, outsider mindset cannot crush the state's identity - Mahesh Swarn strongly supports Amit Baghel

छत्तीसगढ़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, बाहरी मानसिकता प्रदेश की अस्मिता को नहीं कुचल सकती -महेश स्वर्ण ने किया अमित बघेल का पुरजोर समर्थन

रायपुर : लेबर पार्टी ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एबोरिजिनल ट्राइब्स के प्रतिनिधि महेश स्वर्ण ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी रुप में स्वीकार्य नहीं. जो छत्तीसगढ़ की माटी में जन्मा नहीं, वह इसकी आत्मा को समझ ही नहीं सकता. उन्होने कहा कि अमित बघेल जी के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है. वह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान है.
अमित बघेल ने वही कहा जो हर छत्तीसगढ़िया सोचता है. यह प्रदेश किसी का उपनिवेश नहीं है. यह हमारी मातृभूमि है और इसका सम्मान सर्वोपरी है.
महेश स्वर्ण "एबोरिजिनल ट्राइब्स!" ने कहा कि बाहरी ताकतें और राजनीतिक स्वार्थी तत्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और पहचान को बार-बार कुचलने का प्रयास कर रहे हैं. जो लोग यहां की मिट्टी की गंध तक नहीं पहचानते, वे यहां की जनता को ‘सहनशीलता’ और ‘संस्कार’ का पाठ पढ़ाने चले हैं. यह अन्याय नहीं चलेगा.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतीक का अपमान पूरे समाज की चेतना को ठेस पहुँचाता है. अगर किसी बाहरी राज्य में ऐसी घटना होती तो वहाँ के लोग एकजुट होकर विरोध करते तो फिर छत्तीसगढ़ में जब अपमान होता है, तो हम चुप क्यों रहें?
लेबर पार्टी ऑफ इंडिया एवं एबोरिजिनल ट्राइब्स यह स्पष्ट करती है कि=
1. छत्तीसगढ़ की नीति और दिशा केवल छत्तीसगढ़ियों के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए.
2. बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप, जातिगत स्वार्थ और गैर-स्थानीय प्रभाव का अंत होना चाहिए.
3. सरकार यह सुनिश्चित करे कि छत्तीसगढ़ महतारी, उसकी भाषा, संस्कृति और मूल निवासियों के सम्मान की रक्षा हो.
महेश स्वर्ण ने अंत में कहा कि  “हम चेतावनी नहीं दे रहे — बल्कि संकल्प ले रहे हैं.
अब कोई भी शक्ति छत्तीसगढ़ की अस्मिता को मिटा नहीं सकती. हम छत्तीसगढ़िया हैं — और अपनी मातृभूमि, अपनी अस्मिता और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक खड़े रहेंगे.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t