सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे राज्य सरकार, किसानों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा -किसान नेता तेजराम विद्रोही

The state government should immediately fulfill the demands of the cooperative employees, otherwise the farmers will have to bear the brunt - farmer leader Tejram Vidrohi

सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे राज्य सरकार, किसानों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा -किसान नेता तेजराम विद्रोही

रायपुर : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ रायपुर के आव्हान पर वर्ष 2021 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि की स्वीकृति बैंक प्राधिकृत अधिकारी एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाऐं, छ.ग. द्वारा  प्रदान नहीं किये जाने के कारण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा 29 अक्टूबर 2025 से आन्दोलन पर हैं.
कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सहकारी बैंक के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं राशि भुगतान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, किसानों को नगद, खाद, बीज आदि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का कियान्वयन किया जाता है.
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के कर्मचारियों की मांग जायज है और वार्षिक वेतनवृद्धि कर्मचारियों का मौलिक अधिकार होने से, उनकी मांग का समर्थन करते हुए, शीघ्र वर्ष 2021 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि दिया जाना चाहिए.
सरकार ने इस खरीफ वर्ष में 15 नवंबर से धान  खरीदी शुरु करने की घोषणा की है अधिकांश समितियों और धान खरीदी केन्द्रों में अभी तक कोई तैयारी नहीं है. इससे किसानों में इस बात की आशंका है कि घोषित तिथि से धान की सरकारी खरीद शुरु हो पाएगी या सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा.
तेजराम विद्रोही ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह सहकारिता विभाग के हड़ताली कर्मचारियों से उनकी मांगों पर तत्काल चर्चा शुरु करे और विवाद का निराकरण करे. ताकि किसानों के धान की सरकारी खरीदी समय पर सुचारु रुप से शुरु हो सके और किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t