छत की सफाई करते वक्त 11 हजार केवी करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इधर घर में लटक रहे खुले तार ने ली टीआई की जान

While cleaning the roof, a doctor died due to 11 thousand KV current, his wife is in critical condition, while an open wire hanging in the house took the life of a TI

छत की सफाई करते वक्त 11 हजार केवी करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इधर घर में लटक रहे खुले तार ने ली टीआई की जान

छत की सफाई करते वक्त 11 हजार केवी करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी इलाके में रविवार को घर की छत पर सफाई कर रहे डॉक्टर दंपती करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में डॉक्टर कलीम रिजवी उम्र 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी डॉक्टर फिरदौस रिजवी उम्र 39 साल गंभीर रुप से झुलस गई. उनका जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपने घर पर ही क्लीनिक चलाते हैं. रविवार दोपहर वे घर की छत पर सफाई कर रहे थे. इसी दौरान डॉक्टर कलीम एक लोहे का पाइप उठा रहे थे. जो ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया. इससे उन्हें जोरदार करंट लगा. पति को बचाने दौड़ी उनकी पत्नी फिरदौस भी करंट की चपेट में आ गई.
परिवार के अन्य सदस्य आवाज सुनकर फौरन छत पर पहुंचे और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने कलीम रिजवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि फिरदौस की हालत नाजुक बनी हुई है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. उनका कहना है कि हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटक रहा था और इस बारे में पहले ही शिकायत की गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इधर, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

घर में लटक रहे खुले तार ने ली टीआई की जान

सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सीतापुर जिले में घर में लटक रहे करंट प्रवाहित खुले बिजली तार के संपर्क में आने से पुलिस निरीक्षक की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे से सदमे में आये परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. यह घटना ग्राम सुर बखरीपारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के नारायणपुर में थाना प्रभारी के रुप में पदस्थ रामसाय पैकरा उम्र 54 साल जशपुर से सात दिनों की ट्रेनिंग के लिए रायपुर के चंद्रखुरी पुलिस अकादमी गए थे. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद अंबिकापुर जिले में स्थित अपने गृहग्राम छुट्टी पर घर आए थे. घटना के दिन सुबह ग्यारह बजे के करीब वो घर का सीपेज ठीक कराने के दौरान अपने पुराने घर में जरुरत का सामान ढूंढने गए हुए थे.
पुराना घर होने की वजह से वहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. जिसकी वजह से वो घर में लटक रहे करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गए. काफी वक़्त बीत जाने के बाद भी जब वो पुराने घर से वापस नही आए तब उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए पुराने घर पहुँची.
वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि पति रामसाय पैंकरा का हाथ करंट प्रवाहित खुले तार से चिपका हुआ है. उससे चिंगारी निकल रही है. और वो जमीन पर गिरे हुए है. यह देखते ही पत्नी के होश उड़ गए और उन्होंने झाड़ू से मारकर बिजली तार को पति रामसाय पैंकरा से अलग किया. इस बीच काफी देर हो चुकी थी और करंट की चपेट में आने से पुलिस निरीक्षक की मौत हो चुकी थी. इस घटना से सदमे आए परिवार का रो रोकर हाल बुरा है.
वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया है. वही इस घटना से गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB