नाबालिग लड़के के प्यार में पागल हुई महिला, शादी का झांसा देकर ले गई तेलंगाना, फिर बनाई शारीरिक संबंध, 25 वर्षीया युवती गिरफ्तार

Woman fell madly in love with a minor boy, took him to Telangana on the pretext of marriage, then had physical relations with him, 25 year old woman arrested

नाबालिग लड़के के प्यार में पागल हुई महिला, शादी का झांसा देकर ले गई तेलंगाना, फिर बनाई शारीरिक संबंध, 25 वर्षीया युवती गिरफ्तार

सूरजपुर : सत्रह लड़के के अपहरण और शारीरिक शोषण करने के आरोप में 25 वर्षीय महिला को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. यह मामला जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त को पीड़ित किशोर के स्वजन ने कोतबा चौकी में आरोपित महिला द्वारा उसके अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इस शिकायत पर आरोपित महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) के अंर्तगत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की. नाबालिग लड़के को बरामद करने के लिए पुलिस ने टेक्निकल टीम के साथ मुखबिर को सक्रिय किया.
 इस बीच पुलिस को पीड़ित किशोर के स्वजनों से खबर मिली कि वह तेलंगाना में कहीं है. टेक्निकल टीम की मदद से नाबालिग लड़के और आरोपित महिला का लोकेशन ट्रेस करते हुए कोतबा पुलिस की टीम तेलंगाना के मलकााजगिरी जिले के मेडचल पहुंची.
स्थानीय पुलिस की मदद से जशपुर पुलिस की टीम ने आरोपित महिला के घर में छापामार कर नाबालिग लड़के को संरक्षित किया और आरोपित महिला के साथ लेकर जशपुर पहुंची. यहां पूछताछ में किशोर ने बताया कि आरोपित महिला उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ तेलंगाना ले आई थी. यहां आरोपिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं थे. बयान के आधार पर पुलिस ने 25 वर्षीया आरोपिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंर्तगत जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t