संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष कार्यवाही, अनैतिक कामों का ठिकाना बन रहा हाईवे, पुलिस ने मारी रेड, 5 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

Special action on suspicious activities, highway is becoming a hub of immoral activities, police raided, 7 arrested including 5 women

संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष कार्यवाही, अनैतिक कामों का ठिकाना बन रहा हाईवे, पुलिस ने मारी रेड, 5 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

बिलासपुर : थाना सकरी पुलिस ने शुक्रवार की रात हाईवे क्षेत्र में संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष कार्यवाही करते हुए कई लोगों पर शिकंजा कसा. लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि हाईवे किनारे कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं. शिकायतों के आधार पर योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाईवे इलाके में दबिश दी. इस दौरान पांच महिलाओं और दो पुरुषों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया.
सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया. इसके अलावा अन्य चार व्यक्तियों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 128 के तहत इस्तगासा दाखिल किया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि हाईवे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t