महिला के मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने पहले सिर पर हमला किया, फिर गला दबाकर प्रेमिका की ली जान, चंद घंटे में आरोपी तरुण गिरफ्तार

Woman's murder revealed, lover first attacked on head, then strangled girlfriend to death, accused Tarun arrested within few hours

महिला के मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने पहले सिर पर हमला किया, फिर गला दबाकर प्रेमिका की ली जान, चंद घंटे में आरोपी तरुण गिरफ्तार

रायपुर/तिल्दा नेवरा : रायपुर जिले से हत्या का मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारा मृतिका का प्रेमी ही निकला. जिसका मृतिका के घर आना जाना होता था.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त 2025 को प्रार्थी रुपेन्द्र निर्मलकर निवासी वार्ड नम्बर 14 नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके परिचित कमल अग्रवाल ने उसे बताया कि उसकी बुआ छीता निर्मलकर जो दूसरे घर में रहती है. वह अपनी बुआ के घर जाकर देखा तो उसकी बुआ छीता निर्मलकर खाट पर लेटे हालत में कथरी ओढ़ी थी. उसके द्वारा दो-तीन बार आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला. तब वह ओढ़े कथरी को हटाकर देखा तो उसकी बुआ छीता निर्मलकर के सिर में चोट लगा था. खून निकला हुआ था और खून का कुछ भाग खाट के नीचे जमीन पर भी गिरा हुआ होने के साथ ही वह मृत हालत में पड़ी थी.
इस रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग कायम कर शव का पी.एम. कराया गया. शॉट पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मौत सिर में चोट पहुंचाने और गला दबाने की वजह से दम घुटने से होना लेख करते हुए मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया. किसी अज्ञात आरोपी द्वारा छीता बाई के सिर में किसी वस्तु से मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर दिया गया.
जिसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 332/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
हत्या की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को जानकारी मिली कि तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक 14 निवासी तरुण दास मानिकपुरी का मृतिका के घर आना-जाना था और आखरी बार उसे मृतिका के घर से बाहर जाते देखा गया था. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तरुणदास मानिकपुरी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी तरह से जुर्म में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था. मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया.
पूछताछ में आरोपी तरुण दास मानिकपुरी ने बताया कि उसका मृतिका के घर आना-जाना था और उनके बीच प्रेम संबंध था. 4 अगस्त 2025 की रात आरोपी मृतिका के घर गया था और दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद ज्यादा बढ़ जाने से आरोपी गुस्से में आकर पास पड़े लकड़ी के बत्ता से मृतिका छीता बाई के सिर पर मारा. जिससे वह बेहोश गई. इसके बाद अपने हाथों से उसका गला दबाकर उसका कत्ल कर दिया और वहां से चला गया.
आरोपी तरुण दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लड़की का बत्ता जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, पुष्पराज परिहार, धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, अमित कुमार, प्रकाश नारायण पात्रे, गौरीशंकर साहू, शिवम द्विवेदी तथा थाना तिल्दा नेवरा से उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि. शंकर लाल वर्मा, आर. संदीप सिंह, किशोर शर्मा, दीपक सेन, कुलदीपक वर्मा, म.आर. किरण वर्मा एवं पूजा वर्मा  की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
तरूण दास मानिकपुरी पिता राजकुमार मानिकपुरी उम्र 33 साल निवासी वार्ड नम्बर 14 कॉलेज रोड नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB