रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर हमला, चाकूबाजी के बाद पथराव, दो लोगों को मारा चाकू, इलाके में तनाव का माहौल, पांच आरोपी गिरफ्तार

Youths going for Iftar in Raipur attacked, stone pelting followed by stabbing, two people stabbed, tension prevails in the area, five accused arrested

रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर हमला, चाकूबाजी के बाद पथराव, दो लोगों को मारा चाकू, इलाके में तनाव का माहौल, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहें हैं. कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने बाद जहां पुलिस का दावा है कि अपराध नियंत्रण में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चाकूबाजी, लूट, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है.इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा में सोमवार शाम को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया. इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वारदात के बाद रक्सेल परिवार के लोग अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मरही माता मंदिर के पास तलवार लेकर इंतजार कर रहे थे.
चाकूबाजी की वारदात के बाद पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच पथराव हुआ है. घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रक्सेल परिवार के लोगों ने पहले पथराव किया और इसके जवाब में पीड़ित के परिजनों ने पथराव किया है. वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया. वहीं चाकूबाजी और पथराव की वारदात के बाद मौदहापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और माहौल को शांत करने की कोशिश की गई,
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद बड़ी तादाद में लोग मौदहापारा थाने पहुंच गए और फिर मरही माता मंदिर के पास भीड़ जमा हो गई. जहां पथराव और मारपीट शुरू हो गई। घटना की खबर मिलते ही थाना मौदहापारा पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया. इस मामले में हत्या के प्रयास एवं बलवा से संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय रक्सेल को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB