नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी उध्दव दास महंत को किया गिरफ्तार

Blackmailing a minor girl by forcibly having sex with her, prompt action by the women's police station, police arrested the accused, Uddhav Das Mahant.

नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी उध्दव दास महंत को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के महिला थाना में 15 मार्च 2026 को 17 साल की बालिका अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर उध्दव दास महंत उम्र 21 साल निवासी टाड़ीपार वार्ड नम्बर 6, थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, वर्तमान निवास बाजीपाली पटेल के किराए के मकान थाना जूटमिल रायगढ़ के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और डरा-धमकाकर ₹10,000 लेने की शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 64, 351(3) बी.एन.एस. और 04 पोक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसकी मुलाकात अपने मामा के गांव में आरोपी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई. 26 जनवरी को आरोपी उसे स्कूल के पास से मोटरसाइकिल में बैठाकर घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान बाजीपाली ले गया. जहां बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर धमकी दी. इसके बाद 11 मार्च 2026 को आरोपी पीड़िता के घर के पास पहुंचकर उसे डरा-धमकाकर ₹10,000 की मांग की. जिसे भयवश पीड़िता ने दे दिया. घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
इस मामले में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल किया. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जप्त की गई है. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB