नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच, गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने की आशंका

4 month old foetus found in drain in Arang, commotion in the area, police investigating, suspected to have disposed of foetus after abortion

नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच, गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने की आशंका

आरंग : राजधानी रायपुर से लगे आरंग में आज सुबह-सुबह एक 4 महीने का भ्रूण नाली में पड़ा मिला. यह पूरा माममा आरंग के वार्ड नंबर 07 स्थित आजाद चौक का है. भ्रूण दिखते ही लोगों ने फौरन इसकी खबर पुलिस को दी., जिसके बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक पर खेल रहे बच्चों की नजर अचानक नाली में बह रहे एक अजीब चीज पर पड़ी. नजदीक जाकर देखने पर देखा तो वह बच्चे का भ्रूण था. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.
स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक भ्रूण करीब चार माह का मालुम हो रहा है. और उसके सभी अंग विकसित हालत में हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह मामला गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने का हो सकता है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB