डीजल दर्शन के लिए लगी महाकुंभ जैसी लाइन, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, देवभोग क्षेत्र में ईंधन की किल्लत, किसान और वाहन चालक परेशान, मचा हाहाकार
A Kumbh-like queue formed for diesel, crowds gathered at petrol pumps, fuel shortages in the Devbhog area, farmers and drivers were troubled, and there was an uproar.
गरियाबंद : देवभोग और आसपास के इलाकों में इन दिनों डीजल की भारी कमी से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. कई पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म होने की हालत बन गई है. जिससे देर रात तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैक्टर, पोकलेन मशीनें और मालवाहक वाहन खेतों और सड़कों पर खड़े-खड़े ईंधन का इंतजार करते दिखाई दिए.
डीजल की कमी की खबर फैलते ही क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई लोग डिब्बे और गैलन लेकर लाइन में खड़े नजर आए. हालात ऐसे बने कि देर रात तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने सीमित मात्रा में ही डीजल देने की व्यवस्था लागू कर दी. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंच सके। इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा.
खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच डीजल संकट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेत समतलीकरण और जुताई में लगे ट्रैक्टरों के पहिए थमने लगे हैं. कई किसानों ने बताया कि मशीनें घंटों से खेतों में खड़ी हैं. लेकिन डीजल नहीं मिलने से काम रुक गया है. ग्रामीण इलाकों में खेती से जुड़े छोटे कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं. किसानों का कहना है कि अगर जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आगामी दिनों में कृषि कार्यों पर बड़ा असर पड़ सकता है.
हालात बिगड़ने के बाद कई जगहों पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली गई. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने के कारण यह हालत बनी है. और जैसे ही नया स्टॉक पहुंचेगा, व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। लोगों से अनावश्यक भंडारण नहीं करने और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन लेने की अपील भी की जा रही है.
डीजल की कमी का असर सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है. बल्कि यात्री वाहन, माल परिवहन और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा के कामकाज करने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अगर अगले कुछ दिनों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई, तो क्षेत्र में संकट और गहरा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



