सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया मकान, जेसीबी लेकर हटाने पहुंचे तहसीलदार तो कर दी गणेश प्रतिमा की स्थापना, मिला अभय दान!

A house was built by illegally occupying government land, when the Tehsildar came to demolish it with a JCB, he installed a Ganesh idol and got a protection donation!

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया मकान, जेसीबी लेकर हटाने पहुंचे तहसीलदार तो कर दी गणेश प्रतिमा की स्थापना, मिला अभय दान!

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के वम्हनीडीह नगर पंचायत बम्हनीडीह के गोठान की सरकारी जमीन पर पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. कब्जाधारी ने पहले तो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाया और जब तहसीलदार की टीम जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने गए तो अवैध कब्जे की जमीन पर बन रहे मकान में कब्जाधारी ने भगवान गणेश की स्थापना कर दिया है. जिससे बेजा कब्जाधारी को दस दिनों के लिए अभय दान मिल गया है. मगर तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि विसर्जन के बाद बेजा कब्जा को हटा लें नहीं तो जेसीबी से बेजा कब्जा पर बने अधूरे मकान को ढहा दिया जाएगा.
शुक्रवार को तहसीलदार और पुलिस की टीम बेजा कब्जा हटाने भदरी पाली गोठान पहुंची तो बेजा कब्जाधारी अपने घर की महिलाओं को आगे कर के सरकारी काम का विरोध करने में लग गए और गोठान में बेजा कब्जा पर बन रहे मकान का तोड़ने का विरोध करने लगे. और कब्जाधारी ने अतिक्रमण कर बना रहे मकान पर गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश की मुर्ती का स्थापना कर दिया. ताकि उसके बेजा कब्जा पर बुलडोजर न चल सके और वह इस पैंतरा में कामयाब भी हो गया. लेकिन बम्हनीडीह तहसीलदार ने भी बेजा कब्जा घारी को दस दिनों तक अंतिम समय दिया है.
सरकार को साफ संदेश देना चाहिए कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चाहे वह धर्म के नाम पर ही क्यों न हो. लेकिन तहसीलदार ने लोगों को आश्वासन के साथ कहा है कि कोई भी बेजाकब्जा आस्था के ढाल पर बच नहीं पाएगा. विसर्जन के बाद कार्रवाई निश्चित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t