मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूटा, उफनदी नदी में फंसा रहा युवक, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Torrential rains disrupted normal life, many villages lost contact with district headquarters, a young man was stuck in a swollen river, rescued by helicopter

मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूटा, उफनदी नदी में फंसा रहा युवक, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

सुकमा : सुकमा जिला मुख्यालय नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास पानी में फंसे हुए युवक का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर जद्दोजहद में लगा हुआ था. तेज बहाव होने और चट्टानों की वजह से मोटर बोट नहीं निकल पा रहा था. जिससे युवक के पास नहीं पहुंचना मुश्किल हो गया था. प्रशासन और पुलिस और सीआरपीएफ डटे रहे और मदद के लिए हेलीकॉप्टर को बुलवाया. फिर जाकर युवक को सकुशल बाहर निकाला गया.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारी बारिश के चलते एक युवक स्थित तेलावर्ती गांव में शिप्रा नदी किनारे फंस गया था. युवक को पहले मोटर बोट से रेस्क्यू करने की कोशिश की गई थी. लेकिन मौके पर काफी ज्यादा चट्टान और पत्थर मौजूद होने के चलते प्रयास नाकाम रहा. इसके बाद प्रशासनिक टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए 24 घंटे बाद युवक का रेस्क्यू किया. मौके पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौजूद रही.
बता दें. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा के कई गांवों के जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गए हैं. प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. डूब क्षेत्रों के रहवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t