चलती कार में अचानक लग गई आग, वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रही तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत पांच श्रद्धालुओं की जिन्दा जलकर मौत, ड्राइवर गंभीर

A moving car suddenly caught fire, burning five devotees, including three women and a child, who were returning home after visiting Vaishno Devi. The driver is seriously injured.

चलती कार में अचानक लग गई आग, वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रही तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत पांच श्रद्धालुओं की जिन्दा जलकर मौत, ड्राइवर गंभीर

अलवर : राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
यह भयावह हादसा रात करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 115/300 के पास हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी. रास्ते में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ. जिसके बाद कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई.
पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था. ये सभी लोग किराए की टैक्सी से वापस अपने गांव लौट रहे थे. देर रात जब कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पहुंची। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के समय परिवार के ज्यादातर सदस्य नींद में थे. आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने या कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
इस हादसे के दौरान ड्राइवर विनोद कुमार चलती कार से कूद गया. जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि वह भी करीब 80 फीसदी तक झुलस गया. पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां से नाजुक हालत को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया.
आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांचों लोगों के शव पूरी तरह जलकर राख हो गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों के अवशेष तक मुश्किल से मिल पाए हैं. उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए कराई जाएगी. मौके पर मेडिकल टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया.
हादसे की खबर मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को लगाया गया. हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचाया नहीं जा सका. अलवर एसपी सुधीर चौधरी, डीएसपी कैलाश जिंदल सहित कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि रात करीब 11 बजे की घटना है. हादसे का शिकार हुआ परिवार इस कार को किराए पर लेकर आया था. ये लोग श्योपुर के चैनपुर के रहने वाले हैं. सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली इस कार में गैस रिसाव के कारण आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. इस हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची जिंदा जलकर राख हो गए. उनके कंकाल भी नहीं बचे हैं. ड्राइवर करीब 80 फ़ीसदी जल गया. उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.
थाना प्रभारी ने कहा कि सीएनजी में इतनी ज्यादा हीट होती है कि वो हड्डी भी गला देता है. शवों के बस बहुत कम कंकाल दिख रहे हैं. मौके पर ही मेडिकल टीम को बुलाया गया. जिससे डीएनए कर उनकी पहचान कर रही है.. परिवार के लोगों को इस हादसे की खबर दे दी गई है. रात को दो दमकल मौके पर बुलाई गई. जिसे आग पर काबू पाया गया. इस दौरान चालक को छोड़कर सभी लोग आग में जल गए. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t