युवती की अर्धनग्न हालत में खेत के पास पैरावट में मिली जली हुई लाश, इधर हॉस्टल से लापता छात्र का चार दिनों बाद तालाब में मिला शव

A semi-naked young woman's charred body was found in a field near Paravat. Meanwhile, the body of a student missing from his hostel was found in a pond four days later.

युवती की अर्धनग्न हालत में खेत के पास पैरावट में मिली जली हुई लाश, इधर हॉस्टल से लापता छात्र का चार दिनों बाद तालाब में मिला शव

युवती की अर्धनग्न हालत में खेत के पास पैरावट में मिली जली हुई लाश

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चारोटी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई. जब एक युवती की अर्धनग्न हालत में जली हुई लाश खेत के पास पैरावट में मिली. मृतका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्वी पटेल उम्र 26 साल के रुप में हुई है. जो अपने पिता के साथ गांव में रहती थी. युवती के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं. जिससे यह साफ होता है कि उसकी निर्मम हत्या के बाद लाश जलाने की कोशिश की गई है.
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह मामला हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का लग रहा है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक युवती देर रात से लापता थी. सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पैरावट के पास से तेज जलने की बदबू आने पर उन्होंने देखा कि एक शव जला पड़ा है. ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शव युवती का है और उसके कपड़े आंशिक रुप से जले हुए थे. हाथ पीछे से बंधे हुए थे और सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे.
मृतका तेजस्वी पटेल के परिजनों का कहना है कि वह रात में घर पर थी और अचानक कहीं चली गई. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली. परिजनों को शक है कि किसी ने बहलाकर घर से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं. जिनमें कुछ जलने के अवशेष और कपड़ों के टुकड़े शामिल हैं।.पुलिस ने आसपास के लोगों और परिवार के परिचितों से पूछताछ कर रही है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है. युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं और हाथ बंधे हुए मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी.”
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. लोग कह रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि अगर अपराधियों में पुलिस का खौफ होता तो इतनी निर्ममता से वारदात अंजाम नहीं दी जाती. स्थानीय लोगों का कहना है कि बलौदाबाजार जिले में पिछले कुछ महीनों में अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं. महिला उत्पीड़न, हत्या और चोरी जैसे अपराधों ने आमजन की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए. ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

हॉस्टल से लापता छात्र का चार दिनों बाद तालाब में मिला शव

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. जिसके चलते पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी रोक दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखा है. लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इस बीच पटना निवासी एक युवक गौरह अयूब ने आशंका जताई कि यह शव उसके बड़े भाई असलम अंसारी का हो सकता है. जो पिछले तीन से चार दिनों से लापता है. गौरह अयूब ने बताया कि उसका भाई अर्सलान गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई कर रहा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से न तो उसकी कोई खबर है और न ही फोन पर संपर्क हो पा रहा है.
परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद गौरह खुद बिलासपुर पहुंचा है. पुलिस प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि तालाब में मिला शव असलम अंसारी का ही है या किसी और का. गौरह अयूब ने कहा कि उनके माता-पिता बिलासपुर आ रहे हैं. और उनके पहुंचने के बाद ही शव की अंतिम पहचान हो पाएगी.
इस घटना ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस परिसर में हजारों छात्र पढ़ते हैं. वहां एक युवक का शव मिलना बेहद चिंताजनक है. हैरानी की बात यह है कि तीन दिन तक छात्र लापता रहा. लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं थी.
शव मिलने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है. अब देखना होगा कि यह मामला आखिर कौन सी सच्चाई उजागर करता है — क्या यह एक हादसा था या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव

अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के उपरपारा श्मशान घाट के पास एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक मानसिक रुप से बीमार था और पहले एक प्राइवेट गोदाम में काम करता था. बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी भी था. पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ज्यादा शराब सेवन के कारण हुई होगी. हालांकि सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t