तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चौथिया बारात से लौट रही महिला और 9 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पसरा मातम

A speeding vehicle struck a motorcycle, resulting in the tragic death of a woman and a 9-year-old girl returning from a wedding procession.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चौथिया बारात से लौट रही महिला और 9 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पसरा मातम

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक महिला और 9 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा सोमवार रात जटगा चौकी क्षेत्र के रावा मुख्य मार्ग पर हुआ. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान ग्राम बरीउमराव निवासी कुंती बाई उम्र 35 साल और मनीषा कुमारी उम्र 9 साल के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव की रहने वाली थीं.
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार युवक के साथ चौथिया बारात (शादी के बाद की पारंपरिक रस्म) से वापस अपने घर लौट रही थीं. जैसे ही उनकी बाइक रावा मुख्य मार्ग पर पहुंची. तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उसी दौरान भारी वाहन का पहिया महिला और बच्ची के सिर पर चढ़ गया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी तादाद में जमा हो गए. राहगीरों ने फौरन पुलिस को खबर दी. हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. वहीं, बाइक चला रहा युवक भी हादसे के बाद घटनास्थल से गायब हो गया. जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था और टक्कर के बाद दोनों पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान की जा सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही हादसे के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करता है. प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB