रायपुर में BAR के अंदर हमला, बीयर बोतल से व्यापारी के सर पर वार, हमलावर धमकी देकर फरार, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Attack inside a bar in Raipur; businessman hit on the head with a beer bottle; attacker threatens and flees; panic grips the area; police search for the accused.

रायपुर में BAR के अंदर हमला, बीयर बोतल से व्यापारी के सर पर वार, हमलावर धमकी देकर फरार, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में सोमवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई है. कार सवार युवक ने बार में घुसकर किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. देर रात इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार पहुंचे थे. रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे. तभी चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी. इस हरकत से घबराकर दोनों रायपुरा चौक स्थित बार में चले गए.
आरोप है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे-पीछे बार के अंदर घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उसने फ्रिज से बीयर की बोतल निकाली और संदीप अग्रवाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में संदीप के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा.
घटना के दौरान अनिवेश प्रताप सिंह ने बीच-बचाव किया। जिससे विवाद और ज्यादा नहीं बढ़ा। हालांकि मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया. उसको अस्पताल पहुंचाया गया.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके. देर रात इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t