अजीत कुकरेजा पर ब्लॉक अध्यक्ष को धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप, सतनामी समाज ने प्रदेश अध्यक्ष बैज को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Ajit Kukreja accused of threatening and abusing the block president; Satnami community submitted a memorandum to state president Baij, demanding action.
रायपुर : निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके अजीत कुकरेजा पर कांग्रेस के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष कमल घृतलहरे को धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगा है. इस मामले ने अब राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. सतनामी समाज ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक चल रही थी. जहां कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसी दौरान अजीत कुकरेजा और ब्लाक अध्यक्ष कमल घृतलहरे के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि अजीत कुकरेजा ने कमल घृतलहरे को अपशब्द कहे. पद से हटाने की बात कही और देख लेने की धमकी दी.
घटना की जानकारी मिलते ही सतनामी समाज में नाराजगी फैल गई. समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कहा कि इस तरह का व्यवहार संगठन और समाज दोनों की गरिमा के खिलाफ है. समाज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा.
वहीं, अजीत कुकरेजा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया. उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बुलाने की बात कही थी. किसी तरह की धमकी या विवाद नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



