वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अभनपुर में 1 और नवापारा की 4 मिलो के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, 5 आरा मिलों को किया सील
Big action by the forest department, strict action taken against 1 mill in Abhanpur and 4 mills in Navapara, 5 saw mills sealed
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, नवापारा और अभनपुर में वन विभाग ने अवैध तरीके से गीला कहुआ अर्जून की लकड़ी मिलने पर 5 आरा मिलो को सील कर दिया है. नवापारा के 4 मिलों में बस स्टैंड स्थित आरा मिल, तर्री रोड़ स्थित 1 मिल,अभनपुर चंडी रोड स्थित मिल सहित अन्य मिल शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 मिलो पर कार्रवाई हुई है. कई दिनों से मिल वाले कहुआ अर्जुन लकड़ी की इस्तमाल कर रहे थे. वहीं वन विभाग ने अभनपुर में 1 तो नवापारा की 4 मिलो पर कार्रवाई की है. अभी कई आरा मिलो में और भी कार्रवाई हो सकती है. यह बड़ी कार्यवाही सीसीएफ और रायपुर डीएफओ के निर्देश पर हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



