राजधानी में अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 48 हजार नगदी जब्त, पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को 25 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा
A youth arrested with illegal ganja in the capital, 48 thousand cash seized, police caught an interstate liquor smuggler with 25 cartons of English liquor
अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 48 हजार नगदी जब्त
रायपुर : रायपुर शहर के थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गांजा बिक्री करते आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपए जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को खबर मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ग्रीन लाईट ढाबा के पास 1 व्यक्ति दोपहिया वाहन गांजा रखा है और बिक्री कर रहा है.
इस खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजू उर्फ संजय मराठा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा और नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपए जब्त कर नारकोटिक एक्ट का जुर्म पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को 25 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा
कोण्डागांव : कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के गिरोह पर शिकंजा कसा है. आरोपी के पास से भारी तादाद में मादक पदार्थ जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को 25 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसमें 17 कार्टन गोवा व्हिस्की और 8 कार्टन रॉयल स्टेज शामिल हैं. कुल 222.12 लीटर शराब की कीमत ₹2,29,950 आंकी गई है. इसके अलावा आरोपी के पास से ₹5,00,000 कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार CG10 FA 5919 और ₹5,000 कीमत का वीवो मोबाइल भी जब्त किया गया. पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल ₹7,34,950 का सामान जप्त किया है. इस मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



