तेज रफ्तार का कहर, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया मोपेड सवार, मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
The havoc of high speed, a moped rider was hit by a speeding truck coming from the front, tragic death on the spot, angry villagers blocked the road.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम जानकी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वन विभाग में वॉचमैन के पद पर कार्यरत श्याम सिंह मसीयारे उम्र 55 साल निवासी ग्राम परसदा के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि सामसाय अपनी मोपेड पर मथाई चौक से डौंडी की तरफ आ रहे थे, तभी दल्लीराजहरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नम्बर CG04 LM 3499 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामसाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डौंडी के राम जानकी मंदिर के पास शव को सड़क पर रखकर भानुप्रतापपुर-बालोद-राजनांदगांव मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है. पिछले एक घंटे से ज्यादा समय तक चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों मालवाहक और यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गई.
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए डौंडी पुलिस के साथ-साथ एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे. लेकिन ग्रामीण उचित मुआवजे और सुरक्षा मानकों की मांग पर अड़े रहे. इस बीच, प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है. पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



