आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का खुलासा, उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद पर ले ली जान

Arang Neeraj Lodhi murder case revealed, 8 accused including a minor arrested after warning of violent protest, life taken over minor dispute

आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का खुलासा, उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद पर ले ली जान

आरंग : आरंग के रामनगर चौक (लोधी पारा) में होली के दिन खुशियाँ मातम में बदल गईं. जब क्षेत्र के उभरते युवा कलाकार नीरज लोधी उम्र 18 साल की असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे लोधी समाज और आरंग नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. श्री हरदेव लोधी समाज, छत्तीसगढ़ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त से सख्त सजा की मांग की. फ़िलहाल पुलिस ने  नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को होली पर्व के दौरान नीरज अपने दो दोस्तों के साथ साहू टी स्टॉल, कलई चौक की तरफ जा रहा था. इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ. इसी दौरान संजू निषाद ने हाथ में पहने लोहे के चूड़े से नीरज के सिर पर वार किया. जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसके सीने में हमला कर दिया. नाजुक हालत हालत में नीरज को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. थाना आरंग में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है.
मृतक नीरज लोधी अपनी कलात्मक प्रतिभा के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता था. मृतक नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. जिसकी अचानक मौत ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी. उसकी मौत से घर ही नहीं। बल्कि पूरा मोहल्ला और समाज शोक में डूब गया है.
बचपन से ही नीरज को मूर्तिकला का शौक था. वह घर पर छोटी-छोटी प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला को निखारता रहता था. जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती गई. वैसे-वैसे उसकी प्रतिभा भी परिपक्व होती गई. रामनगर चौक में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश और नवरात्रि में मां दुर्गा की आकर्षक एवं भव्य प्रतिमाएं वह खुद तैयार करता था. क्षेत्र की कई झांकियों के निर्माण में भी उसका विशेष योगदान रहता था. उसकी कलाकारी और सादगीपूर्ण व्यवहार ने उसे सबका प्रिय बना दिया था.
इस हत्याकांड से गुस्साए श्री हरदेव लोधी समाज ने पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के नाम डीएसपी लम्बोदर पटेल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए. आरोपियों के खिलाफ सुसंगत एवं कठोरतम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटना की दोबारा न हो. मामले की निष्पक्ष और तीव्र जांच की जाए. ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.
इस दौरान समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी ने कहा कि लोधी समाज एक अत्यंत शांतिप्रिय और अनुशासित समाज है. लेकिन अपने होनहार युवा के साथ हुए इस अन्याय पर अब चुप्पी नहीं साधी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अगले 24 से 48 घंटों के भीतर पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की और सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो आरंग में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
घटना के बाद से ही रामनगर चौक और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण सन्नाटा है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है.
गिरफ्तार आरोपी
 मनीष कुमार निषाद उर्फ़ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 साल
योगेन्द्र निषाद उर्फ़ वीरु पिता बिंदेश उम्र 24 साल
गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 साल
भोजराम उर्फ़ भोजू पिता पुनेश निषाद उम्र 24 साल
राहुल साहू पिता सुशिल साहू उम्र 23 साल
नेमीचंद साहू पिता पिता सुशील साहू उम्र 19 साल
धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 साल
एक नाबालिग आरोपी
सभी साहू पारा आरंग के निवासी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB