होली के दिन करंट की चपेट में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस, इधर 12वीं की छात्रा की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

A 12-year-old boy died after being electrocuted on Holi; police are investigating. Meanwhile, a 12th-grade student has died, leaving family members inconsolable.

होली के दिन करंट की चपेट में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस, इधर 12वीं की छात्रा की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा होली खेलने के दौरान कनहर नदी के किनारे पहुंच गया था. जहां मक्के के खेत में करंट लगाया गया था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. हादसा उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुआ. घटना बसकेपी सरसजोभी गांव की है. गणेशमोड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिजली के खंभे में आया करंट, होली खेल रही 12वीं की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हाथरस के सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत दमदमा मोहल्ले में 4 मार्च को होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं. जब करंट की चपेट में आने से 12वीं की छात्रा की मौत हो गई. होली खेलते समय जमीन पर फैले पानी को साफ कर रही छात्रा बिजली के खंभे से छुल गई. उसमें करंट आ रहा था. छात्रा की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुटाने काफी प्रयास किया। पर तब तक हालत बिगड़ चुकी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की भूमि शर्मा पिता मुकेश शर्मा अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ होली खेल रही थी. वह जमीन पर बिखरा हुआ पानी साफ कर रही थी, तभी बिजली के खंभे में करंट आ गया. वह करंट से चिपक गई. आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुटाने काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक हालत बिगड़ चुकी थी. झुलसी हालत में उसे सीएचसी लाया गया. जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया.
घटना की खबर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई और कहा कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
छात्रा की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि नगर पालिका के पोल में करंट आने की वजह से उनकी बेटी की जान गई है. प्रशासन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है. लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट के पोल में लाइट जलाने के लिए अवैध या असुरक्षित तरीके से बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया था. जिसकी वजह से पोल में करंट उतरा.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाईकर रही है. विभाग अब इस बात की जाँच कर रहा है कि पोल में करंट आने का मुख्य कारण क्या था.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB