होली के दिन शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने नुजुर्ग मां को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, गांव में शोक का माहौल, आरोपी दलवीर गिरफ्तार
A son strangled his elderly mother to death after she refused to pay for alcohol on Holi. The village is in mourning. The accused, Dalveer, has been arrested.
मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में बुधवार शाम शराबी बेटे दलवीर ने मां फुलमतिया बाई से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मांगी, इंकार पर नशे में गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. यह मामला ग्राम कटरा के धनुहारीटोला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई के खाते में राशि आई थी। यह प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि थी. उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था. बेटे दलवीर सिंह धनुहार को खाते में पैसे होने की जानकारी मिली.
दलवीर शराब का आदी है. वह अक्सर मां से शराब के लिए पैसे मांगता था. बुधवार शाम को उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे. फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देकर पैसे देने से मना किया. इसी बात पर दलवीर ने मां का गला दबा दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घर के सदस्यों ने गांव के कोटवार और सरपंच को जानकारी दी. इसके बाद मरवाही पुलिस को खबर दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



