होली के दिन लापता 9 वर्षीय मासूम की गांव से 100 मीटर दूर मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
The body of a 9-year-old boy who went missing on Holi was found 100 meters from his village, creating panic in the area. Police are investigating whether it was murder or suicide.
महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान धनेश निषाद 9 वर्ष के रुप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कानकेवा निवासी नृपति निषाद का 9 साल का बेटा धनेश निषाद होली के दिन करीब सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से अचानक लापता हो गया था. परिजन और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.
सुबह करीब 8 बजे गांव से करीब 100 मीटर दूर खेत के पास बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. वहीँ इस मामले की प्रथम दृष्टया पर शरीर पर कोई घातक चोट का निशान नहीं पाया गया है. जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया है. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है.
फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या.. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पीएम के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



