छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार, 5 माह के बच्चे की भी गई जान
Tragic accident in Chhattisgarh: Passenger bus overturns after losing control, 6 dead, more than 20 injured, screams and cries erupt, 5-month-old child also dies.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में आज यानी 6 मार्च को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक यात्री अनमोल बस एजेंसी की बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की तरफ जा रही थी. इस दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई.
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. आसपास के ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु किया. ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम तपकरा थाना से मौके पर पहुंची. इसके साथ ही करडेगा चौकी की पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य शुरु किया. घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से कुनकुरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की असलवजह माना जा रहा है. जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. प्रारंभिक जानकारी में ब्रेक फेल होने की आशंका सामने आई है. हालांकि मेकेनिकल जांच के बाद ही हादसे की असल वजह साफ हो सकेगी.
घटनास्थल पर तत्काल ड्रायवर सहित 3 लोगों की मौत हो गति थी. पुलिस के मुताबिक हादसे में पिता-पुत्र और पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में 5 महीने का बच्चा भी शामिल है.
मृतकों के नाम-
महेश राम उम्र 45 साल पिता रथु राम, निवासी मकरीबंधा तपकरा
बिमला उम्र 42 साल पत्नी महेश राम, निवासी मकरीबंधा
संपति देवी उम्र 52 साल पत्नी केशवर, निवासी सिमडेगा
दिग्गेश्वर उम्र 40 साल पिता दिलभजन, निवासी डोडी कुरडेग
घनश्याम उम्र 5 माह पिता दिग्गेश्वर, निवासी डोडी कुरडेग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



