सड़क हादसे में पिता घायल, पुत्र इंसाफ के लिए भटकने को मजबूर, 4 महीने बाद भी चालान पेश नहीं कर पाई महासमुंद पुलिस, कार्यप्रणाली पर सवाल
Father injured in road accident, son forced to wander for justice, Mahasamund police unable to file challan even after 4 months, questioning the functioning
महासमुंद : महासमुंद में सड़क हादसे के एक मामले में पुलिस की सुस्ती सवालों के घेरे में है. करीब चार महीने पहले हुए हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए थे. लेकिन अब तक सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में अदालत में चालान पेश नहीं किया है. इससे पीड़ित परिवार इंसाफ की आस में भटकने को मजबूर है. यह मामला महासमुंद के रायपुर रोड स्थित एक ढाबा के पास का है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हरपाल सिंह चावला ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब पौने 9 बजे वह अपने बेटे सेतज चावला के साथ बुलेट मोटरसाइकिल नम्बर CG 04 MT 6636 से खरोरा की तरफ से महासमुंद आ रहे थे. जैसे ही वे खासला ढाबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार नम्बर CG06 HE 8881 के चालक दीपक ठाकुर ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए. हरपाल सिंह चावला को हाथ, कोहनी, पीठ, कमर और सिर में चोट आई. जबकि उनके बेटे सेतज चावला के बाएं हाथ की कलाई और तीन उंगलियों में गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 125 (ए) बीएनएस और 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना को चार महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस मामले में अदालत में चालान पेश नहीं किया गया है.
ऐसे में पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है. और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक अपनी जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



