महिला को अकेला देख घर में घुसा गुरुजी, पति ने लगाया ताला, दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक, आरोपी गिरफ्तार
Seeing the woman alone, the teacher entered the house, the husband locked it, after the rape the teacher was caught in an objectionable condition, the accused was arrested.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. जहां शिक्षक किसी पराई औरत के घर रंग रेलियां करते महिला के ही पति द्वारा रंगों हाथों पकड़ा गया. यह सनसनीखेज मामला जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र का है. जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. एक शिक्षक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी और इसी दौरान आरोपी शिक्षक उससे मिलने पहुंच था. लेकिन तभी अचानक महिला का पति भी आ गया और उसने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
पति ने दरवाजे पर लगाया ताला, पुलिस को खबर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र के बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक को महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने महिला के पति को पहले ही इस बारे में खबर दे दी थी. जैसे ही पति घर पहुंचा। उसने शिक्षक को महिला के साथ संदिग्ध हालत में देखा. इसके बाद पति ने फौरन दरवाजे पर ताला लगा दिया. ताकि आरोपी वहां से भाग न सके और फौरन पुलिस को खबर दी.
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक काफी समय से महिला पर बुरी नजर रखे हुए था और पहले भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था. लोगों के मुताबिक जिस समय महिला का पति घर पर नहीं था. उसी दौरान शिक्षक मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा. हालांकि इस बार वह रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
पुलिस जांच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है. अब यह जांच का विषय है कि आरोपी शिक्षक ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी या फिर दोनों के बीच पहले से कोई संबंध था. इस मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



