फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की चैन झपटकर फरार, असली पुलिसकर्मीयों ने दो को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
Posing as a fake policeman, he snatched a gold chain from an elderly woman and fled. Real policemen arrested two of them and seized property worth lakhs.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में नुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे. सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे.
इसी दौरान स्कूटी नम्बर CG13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के बारे में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा. इसी बीच एक आरोपी ने बुजुर्ग के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए.
इस मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. इस वारदात की खबर मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने नाकेबंदी कर पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के संबंध में जानकारी ली और अपनी टीम के साथ संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी और आरोपियों की सघन पतासाजी शुरु की.
इस दौरान आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज पीड़िता और उसकी पोती को दिखाए गए. जिसमें आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया.
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, 1 नग सोने का पदक और काले मोती लगी हुई सोने की माला जिसकी कीमत करीब 85,000 रुपये है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी नम्बर CG13 AT 9561 जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है. बरामद कर जप्त किया है. आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
चमार सिंह यादव पिता महिंगल सिंह यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़
रामकुमार नायक पिता देवघर नायक उम्र 40 वर्ष निवासी मधुवन पारा सिटी कोतवाली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



