सरकार की बड़ी पहल, छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, अब युवाओं को मिलेगा मांग के मुताबिक प्रशिक्षण, इस जिले से होगी शुरुआत

Big initiative of the government 160 ITIs of Chhattisgarh will be upgraded now the youth will get training as per the demand it will start from this district

सरकार की बड़ी पहल, छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, अब युवाओं को मिलेगा मांग के मुताबिक प्रशिक्षण, इस जिले से होगी शुरुआत

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रुप में उन्नयन किया जा रहा है. इसके लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 484 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है. मॉडल आइटीआई में उन्नयन के बाद युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक प्रशिक्षण मिल सकेगा.
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई के लिए 484.22 करोड़ रुपए का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम जल्द शुरु होगा. इसके लिए सिडबी योजना के तहत 20 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जारी की गई है.
बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आई टी आई के कई ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के काम किये जाएंगे. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किया गया है. इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपए, फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रुपए और वेल्डर के लिए 53 लाख रूपए शामिल है.
इसी तरह सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख रुपए, गार्ड रुम के लिए 7 लाख 42 हजार रुपए, मोटर गाड़ियों के पार्किंग के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए, स्टाफ क्वाटर्स निर्माण के लिए 11 करोड़ 78 लाख रुपए और प्रवेश द्वार और बाऊण्ड्रीवाल के लिए 34 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb