आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर छत्तीसगढ़ में निकली बंपर भर्ती, 21 तारीख तक जमा करें आवेदन, जानिए डिटेल

Bumper recruitment for the post of Anganwadi worker and assistant in Chhattisgarh submit application by 21st know details

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर छत्तीसगढ़ में निकली बंपर भर्ती, 21 तारीख तक जमा करें आवेदन, जानिए डिटेल

दुर्ग : महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए आवेदन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे या पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जमा किया जा सकता है. आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 उड़ियापारा वार्ड क्रमाक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है.
आवेदन करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तारीख से की जाएगी. सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 साल होगी. (एक साल या ज्यादा सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी). आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए. जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है. निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए या ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो. मान्य किया जाएगा.
आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 8वीं पास हो. अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर और विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में आठवी तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे. ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता की वजह से पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है. ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे. उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय पद है. इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा. कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की आख़री तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती

एम्स नागपुर जॉब का शानदार मौका दे रहा है. ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है. संस्थान इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कई विभागों में कुल 73 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है. इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है.
आयु सीमा: अधिकतम 45 साल
सैलरी : लेवल – 11 के मुताबिक 67,700 रुपए प्रति माह
फीस :
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
एससी/एसटी : 250 रुपए
पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
इंटरव्यू के बेसिस पर
इंटरव्यू का पता : एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एम्स कैंपस, मिहान नागपुर – 441108
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं
आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें
आपके सामने फॉर्म खुलेगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb