नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी, 14 की मौत, राजधानी में पलटी बस, 41 यात्री घायल, तीन की मौत
Bus full of passengers fell into the river 40 people were on board rescue continues 14 died bus overturned in the capital 41 passengers injured three died
राजधानी में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 41 यात्री घायल, तीन की मौत
भोपाल : भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस पांढुर्णा के तिगांव बंदरिया ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 41 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. वही 3 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कुछ गंभीर घायलों को नागपुर भी रेफर किया गया है. हादसे की खबर लगते ही पांढुर्णा से एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां काफी मशक्कत के बाद घायलों को बस से निकालकर पांढुर्णा के सिविल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है.
हादसे की प्रारंभिक वजह जो निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक लगातार बारिश हो रही थी ऐसे में विसिविलिटी कम होने और बस के तेज रफ्तार में होने की वजह से चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी, 14 भारतीयों की मौत
नेपाल : यात्रियों से भरी भारतीय बस नदी में गिरी. नदी में बस के गिरने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई, हादसा की जानकारी मिलते ही पुलिस दल पहुंची. यात्री बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक भारतीय बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई. रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकाला.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस हादसे का शिकार हो गई. बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई. बस पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट है.
पांडुरंग यात्रा के लिए गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की बस से महाराष्ट्र के 110 लोग प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए थे. जिसमें से एक बस नदी में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गई. सूत्रों के मुताबिक यात्रा पर निकले बाकी लोग वर्तमान में मुंगलिंग नेपाल में रुके हुए हैं.
तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई है. पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी पर पहुंच गए . हादसे की जानकारी सेना और सशस्त्र बलों को दे दी गई है. पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ दर्ज की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



