Chandrayaan-3 News : भारतवासियों के लिए चंद्रयान 3 की सफलता में कुछ ही घंटे बाकी...

Chandrayaan-3 News : चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। ऐसे में चंद्रयान 3 की सफलता के ‎लिए हर कोई भारतवासी दुआओं में जुट गया है।

Chandrayaan-3 News : भारतवासियों के लिए चंद्रयान 3 की सफलता में कुछ ही घंटे बाकी...

-सफलता के लिए देशभर में जारी है दुआओं का ‎सिल‎सिला, मंदिरों में पूजा तो म‎स्जिदों में पढ़ी गई नमाज

Chandrayaan-3 News : चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। ऐसे में चंद्रयान 3 की सफलता के ‎लिए हर कोई भारतवासी दुआओं में जुट गया है। एक और जहां भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है। वहीं दूसरी ओर देश भर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरु हो गए हैं। जहां मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आरती की जा रही हैं,

Chandrayaan-3 News : तो वहीं म‎स्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर घरों तक चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में उत्सुकता का माहौल है। सफल लैं‎ड्रिग के ‎लिए स्कूल से लेकर कॉलेजों में अवेयरनेस के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वाट्सऐप, इंस्टा, फैसबुक, एक्स आ‎दि सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया और बधाई संदेश भेज रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर की वैष्णो देवी गुफा में पूजा-अर्चना की गई।

Only a few hours left for the glorious achievement of...

Chandrayaan-3 News : मंदिर के पुजारियों ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना के लिए पूजा की है। उधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज अदा की गई। चंद्रयान की सफलता के लिए पूरे देश में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इनके अलावा अजमेर शरीफ दरगाह पर भी चंद्रयान की सफलता के लिए दुआ मांगी गई। विश्व हिंदू परिषद भी सफलता के ‎लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ कर रही है।

Chandrayaan-3 News : संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह से यह यज्ञ शुरु हो गया है। चेन्नई समेत अन्य शहरों में भी स्कूली छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। लैं‎डिंग के दौरान भी बच्चे स्कूलों में रहेंगे।

biggest challenge in Chandrayaan-3 landing on the moon ISRO chief explains  - India Hindi News - Chandrayaan-3 Landing Updates: चंद्रयान-3 की चांद पर  लैंडिंग में क्या है सबसे बड़ी चुनौती? ISRO चीफ

लैं‎डिंग के दौरान वीसी के जरिए जुड़ेंगे पीएम मोदी

Chandrayaan-3 News : गौरवशाली क्षणों के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीसी के ज‎रिए जुडेंगे और चांद पर सफल लैं‎डिंग के गवाह बनेंगे। बता दें ‎कि इस समय पीएम साउथ अफ्रीका में हैं, वे वहां पर ‎ब्रिक्स की बैठक में हिस्से दारी कर रहे हैं। ले‎‎किन शाम को चंद्रयान की लैं‎डिंग के दौरान पीम लाइव रहेंगे। उस दौरान इसरो के इस महत्वपूर्ण अ‎भियान में वह शा‎मिल होकर देशवा‎सियों के साथ सफलता की खु‎‎शियां साझा करेंगे।

देर शाम को स्कूल खोलने के आदेश

Chandrayaan-3 News : चंद्रयान 3 की लैं‎डिंग देखने के ‎लिए बच्चों को देर शाम स्कूल पहुंचने की भी व्यवस्था की गई है। यूपी के इतिहास में 23 अगस्त को पहली बार देर शाम को स्कूल खोले जाएंगे। योगी सरकार ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है। ‎जिसमें सभी सरकारी स्कूलों को 23 अगस्त की देर शाम खोलने की आदेश दिए गए हैं। ये आदेश राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को भेज दिया गया है। बता दें कि ये फैसला योगी सरकार ने बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए लिया है। आदेश में 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। यहां गौरतलब है ‎कि 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण दूरदर्शन तथा अन्य चैनलों पर ‎किया जाएगा, ‎जिसे सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा।

कॉलेजों में लगेंगे सामू‎हिक ‎पिरयड

Chandrayaan-3 News : इधर कॉलेजों में भी ‎‎‎मिशान को लाइव देखा जाएगा। ‎जिसके ‎लिए सामू‎हिक पी‎रियड लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से कहा है कि वे 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करें। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से आग्रह किया है।

Chandrayaan-3 News : इसमें कहा गया है कि छात्रों और शिक्षक संकाय के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए जिससे वे भी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बन सकें। बता दें ‎कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा। इस ऐतिहासिक पल के गवाह छात्र भी बन सकें इसके लिए यूजीसी ने यह कदम उठाया है। ता‎कि सभी छात्र-छात्राओं को सामू‎हिक रूप से इन पलों में शा‎मिल होने का मौका ‎मिल सके।

शाम 5 बजकर 27 मिनट से इसरो की साइट पर लाइव

Chandrayaan-3 News : अ‎भियान का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 27 मिनट से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वेबसाइट सहित दूरदर्शन व कई प्लेटफार्मो पर उपलब्ध होगा। आयोग ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया जाता है कि वे इस दिन शाम 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक विशेष आयोजन करें और छात्रों एवं शिक्षकों को इसमें सक्रिया हिस्सेदारी एवं लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रेरित करें। नोटिस में कहा गया है कि भारत चंद्रयान-3 के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करने जा रहा है।

Chandrayaan-3 News : यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक अहम कदम होगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार पल है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगी बल्कि हमारे युवाओं के मन में नवाचार के लिए एक जुनून भी पैदा करेगी। हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का जश्न मनाएंगे, इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी।(एजेंसी)