कांग्रेस की गिरौदपुरी से निकली छह दिवसीय न्याय यात्रा, बैज बोले- छग जल रहा, कवर्धा पुलिस कस्टडी में मौत पर कहा- हत्या का केस दर्ज हो
Congresss six day Nyay Yatra started from Girodpuri Baij said Chhattisgarh is burning said on death in Kawardha police custody murder case should be registered
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार से सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है. इस यात्रा का समापन दो अक्टूबर को रायपुर में होगा. यात्रा की शुरुआत में दीपक बैज के साथ पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम, फूलो देवी नेताम, गुरुदयाल बंजारे, अटल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने विद्रोह, स्वाभिमान और बलिदान की भूमि सोनाखान के शहीद वीर नारायण सिंह को स्मरण कर न्याय की लड़ाई के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद राज्य के लोगों तक मौजूदा भाजपा सरकार की विफलताओं को पहुंचाना है.
यात्रा की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ जल रहा है. कबीरधाम की ताज़ा हिंसा ने बता दिया कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से न्याय-यात्रा की शुरुआत कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भगवान श्रीराम और मां शबरी की पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने न्याय-यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेगी. बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस यात्रा को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसके जरिए वे छह दिनों तक जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे. यात्रा में कांग्रेस के नेता हर दिन 20-30 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. जो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी.
कांग्रेस इस यात्रा के जरिए राज्य में अपनी राजनीतिक हालत को और मजबूत करने की योजना बना रही है. 20 किमी का सफर तय कर यात्रा पहले दिन अमोदी, छाछी, और कसडोल पहुंचेगी फिर रात्रि विश्राम करेगी. गले दिन यानी शनिवार को कांग्रेस की न्याय यात्रा लवन, कुम्हारी, सलोनी होते हुए रोहांसी तक जाएगी. रात्रि विश्राम रोहांसी में होगा. तीसरे दिन यात्रा ओडान, लटेरा, खरतोरा होते हुए भैंसा पहुंचेगी और चौंथे दिन न्याय यात्रा माठ से होते हुए सारागांव पहुंचेगी. पांचवें दिन तर्रा मोड़ और सेमरिया से होते हुए कांग्रेसी सड्डू पहुंचेंगे. अंतिम दिन सड्डू से निकल कर यह यात्रा मोवा, शास्त्री चौक, मोती बाग होते हुए दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर रायपुर के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा के साथ समापन होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
प्रदेश में शिशुओं की मृत्यु पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा चिंताजनक
प्रदेश में बिलासपुर के बाद अब सरगुजा में टीकाकरण के बाद नन्हें बच्चों की मौत की घटना बहुत दुखद, बेहद गंभीर और चिंताजनक है. वैक्सीन के एक बैच में गड़बड़ी की आशंका है. जो बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है. छत्तीसगढ़ में हाल ही में टीकाकरण के बाद शिशुओं की मृत्यु के कई मामलों ने गंभीर चिंता उत्पन्न कर दी है. यह घटनाएँ राज्य के स्वास्थ्य तंत्र और वैक्सीनेशन प्रक्रिया की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं.
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इन घटनाओं पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सघन जांच की मांग की है. उन्होंने वैक्सीन के बैच में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है और सरकार से अपेक्षा की है कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाए.
टीएस सिंह देव ने कहा कि यह मामला बेहद चिंताजनक है और इस तरह की घटनाएँ नहीं होनी चाहिए. सरकार को फौरन वैक्सीन के संबंधित बैच की गहन जांच करानी चाहिए. ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन मौतों का असल वजह क्या है. साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया में और भी सख्त निगरानी और प्रोटोकॉल की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



