CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कैबिनेट के प्रथम बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं लेने से किसानों में निराशा ...

CG News : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कैबिनेट के प्रथम बैठक में धान खरीदी की लिमिट 20 क्विंटल से बढ़कर 21 क्विंटल तथा 3100 रुपए एक मुश्त भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कैबिनेट के प्रथम बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं लेने से किसानों में निराशा ...

लक्ष्मी कांत पटेल 

CG News : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कैबिनेट के प्रथम बैठक में धान खरीदी की लिमिट 20 क्विंटल से बढ़कर 21 क्विंटल तथा 3100 रुपए एक मुश्त भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे जो कि मोदी की गारंटी में शामिल है पर निर्णय नहीं लेने से छत्तीसगढ़ के किसानों में निराशा छा गई है किसान नेता पारस नाथ साहू ने कहा कि  पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रतीक्षा थी कि प्रथम बैठक में 21 कुंटल की घोषणा करेगा तथा समर्थन मूल्य 2183 रुपए मैं खरीदे गए

धान के अंतर की रकम को तथा वर्तमान में खरीदे जा रहे धान का भुगतान 3100/करने की तिथि निर्धारित की जाएगी इस महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज करने से किसानों में चर्चा का विषय बन गया है श्री साहू ने कहा यह मुख्यमंत्री के क्षेत्राधिकार की बात है जब सरकार को यह राशि देनी ही है तो इसके लिए तिथि निर्धारित कर देनी चाहिए था विलंब से किसानों का आक्रोश आंदोलन के रूप में उभरने से नहीं रोका जा सकता