टाटा सुमो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे 5 गौ-वंश सकुशल बरामद, आरोपी फरार, तलाश जारी,  दुसरे मामले में गौ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Five cattle being smuggled in a Tata Sumo vehicle were recovered safely; the accused is absconding and the search is on. In another case, a cow smuggler was arrested and sent behind bars.

टाटा सुमो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे 5 गौ-वंश सकुशल बरामद, आरोपी फरार, तलाश जारी,  दुसरे मामले में गौ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में गौ तस्करी के मामले में 7 मई 2026 को जशपुर पुलिस को थाना लोदाम क्षेत्र से एक टाटा सुमो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे 5 नग गौ वंशों को बचाया. वहीं एक अन्य मामले में गौ तस्करी के फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 मई 2026 की सुबह करीब 5.30 बजे थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि एक टाटा सुमो गोल्ड वाहन में पीछे की सीट को निकाल कर उसमें गौ वंशों को कुछ व्यक्ति लोदाम होते हुए झारखंड की तरफ़ ले जा रहे हैं.
जिस पर लोदाम पुलिस ने आर टी ओ बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान जशपुर की तरफ़ से एक संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन नम्बर CG07 AN  1089 आता दिखाई देने पर पुलिस टीम के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन संदिग्ध वाहन के चालक ने वाहन को न रोककर तेजी से भगाया.
जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन का पीछा किया. कुछ दूरी जाकर ग्राम पीड़ी मार्ग में झाबू नदी पुल के पास संदिग्ध टाटा सुमो वाहन का चालक और उसमें बैठे अन्य संदिग्ध पुलिस को पीछा करते देख वाहन को खड़ी कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए. पुलिस की टीम जब संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन के पास पहुंची. तो पाया कि आरोपियों के द्वारा टाटा सुमो गोल्ड वाहन के पीछे बैठने की सीट को निकाल कर उसमें 5 नग गौ वंशों को भरा गया था. पुलिस ने सभी 5 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिए. पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है.
मामले में पुलिस के द्वारा थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1 ) (क)(घ) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t