टमाटर को चूहों से बचाने पति ने मिलाया जहर, गलती से टोकरी में डाला, चटनी बनाकर खा गई पत्नी, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
Husband mixed poison to save tomatoes from rats, put it in the basket by mistake, wife made chutney and ate it, died during treatment, mourning spread in the family
कोरबा : दूसरे मौसम की अपेक्षा ठंड के मौसम में टमाटर की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं और यह लोगों की पहुंच में है. फिर भी लोग टमाटर की चूहों से हिफाजत करने को लेकर गंभीर हैं. हद तो तब हो गई जब कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति ने टमाटर में रेट किलर नाम की जहरीली दवाई इंजेक्ट कर दी. पत्नी ने इन्हीं टमाटर की चटनी बनाकर खा गई. और वह मौत के आगोश में समा गई.
कहा जाता है कि मौत को लेकर किसी तरह की वजह नहीं होती और वह कहीं भी, कभी भी दबे पांव चली आती हैं. वह भी इतनी जल्द कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिलता और जिंदगी ही खत्म हो जाती है.
कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिंजरा गांव में कार्तिक राम की पत्नी बसंती उम्र 25 साल की मौत कुछ इसी अंदाज में हुई. उसकी मौत की वजह बनी टमाटर की चटनी.. अपने घर पर रखे टमाटर को चूहों से बचाने के लिए पति कार्तिक राम के द्वारा क्या इंतजाम किया गया है इस बारे में पत्नी अनजान थी. उसे बिल्कुल नहीं मालूम था कि जिस टमाटर की चटनी बनाकर वह खा रही है. उसके भीतर रेट किलर इंजेक्ट किया गया है. चटनी खाने के कुछ देर के बाद ही बसंती की हालत खराब हो गई. पति ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया.
लेकिन कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई खास नतीजा नहीं आने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा के लिए रेफर किया गया. जहां पर उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस के पास इसी तरह की जानकारी सामने आई है कि महिला की मौत चूहा मारने वाली दवा का इस्तेमाल टमाटर मैं किए जाने से हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



