सलमान खान के घर फायरिंग से जुड़े मामले में शूटरों का मददगार राजस्थान से गिरफ्तार...

मुंबई : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से जुड़े मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

सलमान खान के घर फायरिंग से जुड़े मामले में शूटरों का मददगार राजस्थान से गिरफ्तार...

मुंबई : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से जुड़े मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। बताया जा रहा है कि उसने दोनों शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि मोहम्मद चौधरी को आज राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी।गौरतलब है कि बीते महीने 14 अप्रैल मुंबई में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ स्थित घर के बाहर सुबह तड़के बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया था। (एजेंसी)