संवेदनहीन सिस्टम-लाचार जनता!, मां की मौत के बाद 44 हजार रुपये के लिए बैंक के चक्कर काट रहा बेटा, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल
Insensitive system, helpless public! Son runs around bank for 44,000 rupees after mother's death, video goes viral on social media
रायगढ़/घरघोड़ा : ओडिशा के केंदुझर जिले की दिल दहला देने वाली घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक और संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. घरघोड़ा ब्लॉक के कुडुमकेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बेटा अपनी मृत मां के बैंक खाते में जमा रकम पाने के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है.
मृत मां के खाते में जमा हैं 44 हजार रुपये
वायरल वीडियो में युवक भावुक होकर बता रहा है कि उसकी मां के बैंक खाते में करीब 44 हजार रुपये जमा हैं. वह कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका है. लेकिन अब तक उसे राशि नहीं मिल पाई है. युवक का आरोप है कि बैंक प्रशासन उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है. जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है.
यह घटना उस वक्त सामने आई है जब हाल ही में ओडिशा के केंदुझर जिले में एक भाई को अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल बैंक ले जाने की मजबूरी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था. उस घटना के बाद बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हुए थे.
अब रायगढ़ की यह घटना एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलताओं के कारण अक्सर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर ऐसे संवेदनशील मामलों में.
फिलहाल वायरल वीडियो के बाद यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं. वहीं आम लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश और चिंता साफ देखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
देखिये वीडियो



