अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो बंधकों को कराया मुक्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी
Kidnapping and hostage-taking extortion plot foiled; 6 accused arrested; police free two hostages; search continues for absconding accused
रायपुर : अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को रायपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है.पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लिया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो लोगों को आरोपियों से मुक्त करा लिया है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से खबर मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध तरीके से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है. खबर मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल द्वारा मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्यवाही के निर्देश दिए गए. एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक की टीम फौरन मौके के लिए रवाना की गई. क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई.
संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई. जहां से जीवन यदु (धमतरी) और राकेश शर्मा (धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था.
हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर दस्तखत कराए गए और नगद रकम, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली गई. पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया.
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2026* अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है. बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है.
आरोपी
01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर
02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर
03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर
04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर
05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर
06. हरिओम सोनकर पिता स्व रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



