Entertainment News : जाने फिल्म रमैया वस्तावैया के हीरो के बारे में...

Entertainment News : साल 2013 में एक फिल्म आई थी। रमैया वस्तावैया। ये जनाब उस फिल्म में हीरो थे। नाम है इनका गिरीश कुमार। आज इनका जन्मदिन है। 30 जनवरी 1989 को मुंबई में जन्मे थे।

Entertainment News : जाने फिल्म रमैया वस्तावैया के हीरो के बारे में...

Entertainment News : साल 2013 में एक फिल्म आई थी। रमैया वस्तावैया। ये जनाब उस फिल्म में हीरो थे। नाम है इनका गिरीश कुमार। आज इनका जन्मदिन है। 30 जनवरी 1989 को मुंबई में जन्मे थे। रमैया वस्तावैया इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद 2016 में लवशुदा नाम की एक फिल्म में दिखे। उसके बाद किसी और फिल्म में नहीं दिखे। कोलैटरल डैमेज नाम की एक शॉर्ट फिल्म में ज़रूर इन्होंने काम किया था। लेकिन एक्टिंग करियर इनका ज़रा भी ना चल सका। जबकी फिल्मी दुनिया से इनका करीबी नाता रहा है।

Ramaiya Vastavaiya: कहां गायब हैं 'रमैया वस्तावैया' एक्टर, 2 फिल्में हिट  देने के बाद बॉलीवुड से हुए लापता |Ramaiya vastavaiya fame actor girish  kumar left bollywood after 2 hit | Patrika ...

इनके पिता कुमार एस तौरानी व अंकल रमेश एस. तौरानी नामी म्यूज़िक कंपनी टिप्स के फाउंडर हैं। यानि इनके लिए फिल्मों में आना कोई मुश्किल काम नहीं रहा होगा। लेकिन फिर भी किस्मत नहीं चल पाई। आजकल पूरी तरह से गायब हैं। कभी-कभार इनकी कुछ तस्वीरें सामने आती रहती हैं। वैसे, इनकी पहली फिल्म रमैया वस्तावैया पर सलमान खान का बहुत ज़्यादा प्रभाव देखने को मिला था।

Ramaiya Vastavaiya Actor Girish Kumar Birthday Special - Entertainment  News: Amar Ujala - दो फिल्मों के बाद कहां गायब हो गया ये एक्टर, 'रमैया  वस्तावैया' से बॉलीवुड पर छाया था

सलमान की मैंने प्यार किया और प्यार किया तो डरना क्या फिल्मों का मिश्रण थी इनकी फिल्म रमैया वस्तावैया, जिसे प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। मुझे ठीक-ठाक लगी थी वो फिल्म। वन टाइम वॉच। क्या आपने वो फिल्म देखी है? वैसे, गिरीश भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।