वर्दीधारी का आर्केस्ट्रा में डांसर महिला के साथ डांस करते आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रधान आरक्षक सस्पेंड, नगर सैनिक का हुआ तबादला

Objectionable video of uniformed man dancing with female dancer in orchestra goes viral head constable suspended city constable transferred

वर्दीधारी का आर्केस्ट्रा में डांसर महिला के साथ डांस करते आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रधान आरक्षक सस्पेंड, नगर सैनिक का हुआ तबादला

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ मे एक बार फिर वर्दी धारीयों ने वर्दी पर दाग लगाने का काम किया है. लक्ष्मणगढ़ में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक द्वारा महिला कलाकारों के साथ वर्दी में डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. यह मामला सूरजपुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का मामला है.
वीडियो में प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह और नगर सैनिक को आपत्तिजनक स्थिति में नाचते हुए देखा गया था. जिसके बाद यह मामले ने तूल पकड़ लिया. और लगातार शहर सहित पूरे पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ था.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह को निलंबित कर दिया. जबकि नगर सैनिक को उसकी मूल पदस्थापना पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb