राजधानी में कल वीर बाल दिवस के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने जरुरतमंद लोगों को कंबल और पेड़ पौधे का किया वितरण
On the occasion of Veer Bal Diwas yesterday Chhattisgarh Sikh Organization distributed blankets and saplings to the needy people in the capital
रायपुर : आजादी के योगदान में सिख गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसी कड़ी में उनके शहादत पर रायपुर में 21 से 27 तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है. इसी कड़ी में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने राजधानी के देवेंद्र नगर चौक में जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया और पेड़ पौधे का भी वितरण किया.
छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भमरा ने बताया कि इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. मैं उनकी शहादत पर शत-शत नमन करता हूं.
उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया गया. इस मौके पर मौजूद छत्तीसगढ़ सिख संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, परविंदर सिंह भाटिया, सरदार मनदीप सिंह, लवली अरोरा, टिंकू होरा, गुरमीत सिंह, टोनी, बंटी गुरु दत्ता, मनमीत सिंह, विनोद तिवारी, हरपाल भामरा, राजेंद्र अरोड़ा, संजय सोनी और छत्तीसगढ़ सिख संगठन की महिला विंग के अध्यक्ष श्वेता अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिम्मी चावला और तरण अरोड़ा प्रदेश महासचिव रुमी सलूजा, रुबी गांधी, खुशबू अरोरा समेत ढेर सारे लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



